Biharsharif News: मामूली विवाद में भाई पर चला दी हंसुली
बिहारशरीफ, जुलाई 28 -- Biharsharif News: मामूली विवाद में भाई पर चला दी हंसुली शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। सदर थाना क्षेत्र के चढ़ीयारी गांव में मामूली विवाद में भाई ने भाई पर ही हंसुली (धारदार हथियार)चला दी। इससे राजेश मांझी का हाथ कट गया है। घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल ने बताया कि उसका भाई प्रमोद मांझी नशेड़ी है और नशा कर घरवालों के साथ मारपीट करता है। मारपीट करने से मना करने पर प्रमोद ने हंसुली से प्रहार कर दिया। इस संबंध में सदर थाना में राजेश मांझी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। (शेखपुरा से संजय कुमार मेहता)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.