Biharsharif News: महिला से छिनतई करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार
बिहारशरीफ, अगस्त 21 -- Biharsharif News: बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। हरनौत बाजार के गोनावां रोड में राम जानकी मंदिर के पास बुधवार को बदमाशों ने महिला से बैग छीन लिया था। बैग में एक हजार रुपये व दो मोबाइल थे। पीड़िता पटेल नगर मोहल्ला निवासी अंजनी कुमार की पत्नी प्रतिमा कुमारी ने पुलिस से घटना की शिकायत की थी। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार वर्मा ने बताया कि सबनहुआडीह गांव के राजू कुमार व नियामतपुर के सनी कुमार को पकड़ा गया है। उनके पास से छीने गये मोबाइल फोन व 400 रुपये बरामद किये गये हैं। दो अन्य फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लि छापेमारी चल रही है। (बिहारशरीफ से अमित कुमार)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.