Biharsharif News: महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
बिहारशरीफ, अगस्त 26 -- Biharsharif News: बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। दीपनगर थाना क्षेत्र के काको बिगहा-नीमतर गांव में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका, गोरेलाल की पत्नी सोनी देवी है। घटना का कारण सामने नहीं आया है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को जब्त कर लिया। पति ने बताया कि घर में किसी बात का विवाद नहीं था। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टक के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है। (बिहारशरीफ से अमित कुमार)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.