बिहारशरीफ, सितम्बर 27 -- Biharsharif News: महिला कॉलेज में हुआ सत्संग, गूंजा कुरीतिमुक्त समाज का संदेश संत रामपाल जी महाराज के विचारों से रूबरू हुए शहर और गांव के श्रद्धालु दहेज प्रथा, पाखंडवाद, जातिवाद और कन्या भ्रूण हत्या जैसी सामाजिक कुरीतियों पर प्रहार फोटो 27 शेखपुरा 03 -शहर के संजय गांधी महिला कॉलेज में रविवार को आयोजित सत्संग में प्रवचन सुनते श्रद्धालु। शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के संजय गांधी महिला कॉलेज में रविवार को सत्संग समारोह का आयोजन किया गया।

सामाजिक मुद्दों पर चर्चा इस आध्यात्मिक कार्यक्रम में शहरी क्षेत्र के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। सत्संग के दौरान श्रद्धालुओं को संत रामपाल जी महाराज के आध्यात्मिक एवं सामाजिक उद्देश्यों से विस्तारपूर्वक अवगत कराया गया। आयोजक अधिक दास, रव...