बिहारशरीफ, अगस्त 21 -- Biharsharif News: महानंदपुर में लगेगा बायोगैस प्लांट, कचरा से निकलेगी हरित ऊर्जा बीपीसीएल लगाएगी सीबीजी प्लांट, 25 साल के लिए 10 एकड़ जमीन देने की प्रशासन कर रहा तैयारी रोज 125 से 150 टन गीले कचरे से बनेगा हरित ईंधन और जैविक खाद फोटो: प्लांट: बायो गैस प्लांट का मॉडल। (फाइल फोटो) बिहारशरीफ, निज प्रतिनिधि। शहर के कचरे को अब बोझ नहीं, बल्कि ऊर्जा और कमाई का जरिया बनाने की तैयारी है। सदर प्रखंड के महानंदपुर में भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) की ओर से कंप्रेस्ड बायोगैस (सीबीजी) प्लांट स्थापित करने की पहल शुरू हुई है। नगर निगम इसके लिए करीब 10 एकड़ जमीन 25 वर्षों के लिए उपलब्ध कराने की तैयारी में है।

बायोगैस प्लांट में कचरे के प्रसंस्करण प्लांट चालू होने पर शहर और आसपास के इलाकों से निकलने वाला अलग किया गया...