बिहारशरीफ, अक्टूबर 23 -- Biharsharif News: सरमेरा, निज संवाददाता। कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह ने मीरनगर पंचायत के महद्दीपुर गांव में एसएच 78 से जाने वाली चार किलोमीटर पहुंच पथ की मरम्मत काम की जांच करने की मांग की है। इसके लिए उन्होंने मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत से उच्च स्तरीय जांच टीम गठित कर उचित कार्रवाई करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि यह काम ग्रामीण विकास विभाग से कराया गया है। कालीकरण में काफी मनमानी की गयी है। मानकों की अनदेखी कर इसकी मरम्मत की गयी है। इससे ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। यह भी पढ़ें- Begusarai News: बनने के कुछ महीने बाद ही टूटने लगी प्रधानमंत्री योजना की सड़क

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...