Biharsharif News: मलावां में पूर्व सरपंच मीना देवी को दी श्रद्धांजलि
बिहारशरीफ, नवम्बर 22 -- Biharsharif News: सरमेरा, निज संवाददाता। मलावां पंचायत के पूर्व सरपंच मीना देवी को गांव में लोगों ने श्रद्धांजलि दी। प्रखंड 20 सूत्री क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि वे मलावां ग्राम कचहरी की दो बार सरपंच रहीं। वे महिलाओं के बीच काफी लोकप्रिय थीं। मौके पर पंचायत समिति सदस्य शिवशंकर कुमार, जर्नादन प्रसाद, संजय सिंह, पूर्व मुखिया बबीता देवी, राजेंद्र यादव, न्याय सचिव राजु यादव, शक्ति कुमार, अभय राज, योगेंद्र यादव व अन्य ने दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.