Biharsharif News: मरम्मत के लिए तीन दिनों तक बाधित रहेगी बिजली
बिहारशरीफ, सितम्बर 22 -- Biharsharif News: नालंदा, निज संवाददाता। 132/33 केवी ग्रिड उपकेंद्र, नालंदा में इनडोर वीसीबी पैनलों की मरम्मत का काम होना है। इस वजह से 23 से 25 सितंबर तक प्रतिदिन दोपहर 12:00 बजे से 3:00 बजे तक संबंधित इनडोर वीसीबी पैनलों से विद्युत आपूर्ति स्थगित रहेगी। इस दौरान करन बिगघा, मेघी नगवां तथा पटेल एग्री राइस मिल फीडरों की विद्युत आपूर्ति प्रभावित होगी। कार्यपालक सहायक अभियंता विकास कुमार ने बताया कि उपभोक्ताओं के सुविधा को ध्यान में रखते हुए करनबीघा फीडर को वैकल्पिक स्रोतों से बिजली उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। इस कटौती के कारण दीपनगर जेल, मेघी नगवां, कुंडलपुर, कोराई सहित आसपास के कई गांवों और क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी। (नालंदा से प्रमोद चंद्र झा)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.