बिहारशरीफ, नवम्बर 7 -- Biharsharif News: बिहारशरीफ। मध्यमा परीक्षा-2027 में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं के लिए पंजीयन सह परीक्षा आवेदन और अनुमति प्रपत्र जमा करने की तिथि बढ़ा दी गयी है। संस्कृत बोर्ड के सचिव नीरज कुमार द्वारा इस संबंध में नालंदा, शेखपुरा सहित सभी डीईओ तथा राज्य के सभी प्रस्वीकृत व प्रस्तावित संस्कृत उच्च विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को आधिकारिक सूचना भेज दी गई है। बिना विलंब शुल्क छात्र 20 नवंबर तक अपने आवेदन जमा कर सकते हैं। विलंब शुल्क के साथ छात्र 22 दिसंबर तक आवेदन कर सकेंगे। यह भी पढ़ें- Begusarai News: इंटर और मैट्रिक परीक्षा के फॉर्म भरने का अंतिम मौका, 17 नवंबर तक होगा आवेदन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...