Biharsharif News: मदरसा-संस्कृत विद्यालय कर्मियों से अधिक भुगतान की होगी रिकवरी
बिहारशरीफ, नवम्बर 28 -- Biharsharif News: बिहारशरीफ। अराजकीय प्रस्वीकृत अनुदानित मदरसा और संस्कृत विद्यालयों के शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मियों को पंचम-षष्ठम वेतन पुनरीक्षण का अंतर बिना पूर्व अंकेक्षण कोषांग के सत्यापन के दिया गया है, तो रिकवरी होगी। विशेष निदेशक सचिन्द्र कुमार ने डीईओ और डीपीओ (स्थापना) को पत्र भेजकर दो दिन में कर्मियों के नाम, पद, भुगतान राशि और सत्यापित भुगतेय राशि की सूचना मांगी है। बिना सत्यापन भुगतान पर संबंधित पदाधिकारी के विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई की अनुशंसा होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.