Biharsharif News: मछली बाजार में जमकर चले बैट व स्टाम्प, 6 घायल
बिहारशरीफ, जुलाई 23 -- Biharsharif News: मछली बाजार में जमकर चले बैट व स्टाम्प, 6 घायल शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के सदर अस्पताल के समीप मछली मार्केट में मछली बेचने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। एक पक्ष के लोग बैट व स्टम्प लेकर पहुंच गये तथा दूसरे पक्ष पर हमला कर छह लोगों को घायल कर दिया है। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची तो सभी बदमाश भाग निकले। गंभीर रूप से घायल जानपुर गांव के धीरज कुमार, बबलू कुमार, सुजालपुर के मुकेश सहनी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, गारपीट करने का आरोप अजय महतो, काली महतो, गोनू महतो सहित अन्य पर लगा है। (शेखपुरा से संजय कुमार मेहता)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.