Biharsharif News: मंदिर की दानपेटी तोड़कर की चोरी
बिहारशरीफ, जुलाई 11 -- Biharsharif News: हिलसा, निज प्रतिनिधि। कोर्ट परिसर में बने शनिदेव मंदिर की दानपेटी तोड़कर शुक्रवार की रात चोरों ने हजारों रुपये चुरा लिये। मंदिर कमेटी के सदस्य संतोष कुमार ने बताया कि शनिवार की सुबह पुजारी व अन्य लोग मंदिर पहुंचे तो देखा कि दानपेटी का ताला टूटा हुआ है। करीब छह महीने से दानपेटी को खोला नहीं गया था। अनुमान के अनुसार इसमें करीब 20 हजार रुपये होंगे। साथ ही मंदिर परिसर में बने कमरे का ताला तोड़कर मोटर, कुदाल व अन्य सामान भी चोरी कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों ने जल्द से जल्द चोरों को गिरफ्तार करने व मंदिर की सुरक्षा करने की मांग की है। अपर थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। लिखित आवेदन मिलने पर एफआईआर की जाएगी। (हिलसा से मनीष कुमार)
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.