बिहारशरीफ, सितम्बर 21 -- Biharsharif News: बिहारशरीफ। हरनौत प्रखंड की सोरडीह पंचायत के भेड़िया गांव में सोमवार को नवनिर्मित सामुदायिक भवन का उद्घाटन हुआ। विधायक हरिनारायण सिंह ने फीता काटकर इसका उद्घाटन किया। कहा कि यह भवन गांव के सामाजिक, सांस्कृतिक और सार्वजनिक कार्यक्रमों का प्रमुख केंद्र बनेगा। बैठकों और आयोजनों के लिए सुविधाजनक स्थान मिलने से गांव के विकास और सामाजिक एकता को मजबूती मिलेगी। मौके पर जदयू जिला उपाध्यक्ष अनिल कुमार, प्रखंड अध्यक्ष रविकांत कुमार, पूर्व मुखिया सच्चिदानंद बाबू, समाजसेवी टुनटुन कुमार, प्रखंड प्रवक्ता रौशन कुमार, महासचिव कुणाल कुमार समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: जन शिकायतों के निपटारे व विकास योजनाओं की गति में लाएं तेजी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...