Biharsharif News: भूमि विवाद में भाइयों के बीच मारपीट, 5 जख्मी
बिहारशरीफ, अगस्त 26 -- Biharsharif News: रहुई थाना क्षेत्र के बरांदी गांव में हुई घटना रहुई, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के बरांदी गांव में भूमि विवाद के कारण दो सगे भाइयों व उनके परिवारों के बीच जमकर मारपीट हो गयी। मारपीट में दोनों पक्षों से पांच लोग जख्मी हो गये। इस मामले में दोनों पक्षों से सात लोगों को नामजद आरोपित बनाया गया है। पुलिस ने सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। घायलों में एक पक्ष के राजीव रंजन यादव, सुलेखा कुमारी और सोनी कुमारी, दूसरे पक्ष के अजीत कुमार, कंचन देवी को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया है। थानाध्यक्ष ललित विजय ने बताया कि दोनों पक्षों से एक पक्ष के चार व दूसरे पक्ष के तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। सभी को न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.