बिहारशरीफ, अगस्त 29 -- Biharsharif News: भूमि विवाद और अतिक्रमण लंबित मामलों का शीघ्र निपटाएं अधिकारी : डीडीसी कलेक्ट्रेट में डीडीसी ने कई विभागों के अधिकारियों के साथ की बैठक शराब विनष्टीकरण, अवैध खनन, सड़क सुरक्षा से जुड़े मामलों की समीक्षा की फोटो : डीडीसी मीटिंग : कलेक्ट्रेट में शनिवार को जिलास्तरीय समन्वय समिति की बैठक में शामिल डीडीसी सारा अशरफ व अन्य। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। कलेक्ट्रेट में शनिवार को जिलास्तरीय समन्वय समिति की बैठक की गयी। विधि-व्यवस्था, भूमि विवाद, शराब विनष्टीकरण, अबैध खनन, लोक शिकायत व अन्य विभागों की प्रगति की समीक्षा की गयी।

भूमि विवाद निपटारा डीडीसी ने अधिकारियों को स्पष्ट रूप से कहा कि भूमि विवाद व अतिक्रमण के लंबित मामलों को शीघ्र निष्पादित करें। अन्यथा की स्थिति में कार्रवाई की जाएगी। हिलसा एसडीओ...