बिहारशरीफ, जुलाई 14 -- Biharsharif News: भीड़ भरे चौक पर ईंट मारकर फोड़ दिया ट्रैफिक दारोगा का सिर सोहसराय चौक पर हुई घटना, बदमाशों ने किया पीछे से हमला सीसीटीवी फुटेज से हमलावर की पहचान करने का हो रहा प्रयास फोटो : सोहसराय - बिहारशरीफ सदर अस्पताल में मंगलवार को इलाज के लिए भर्ती दारोगा मनोज कुमार। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। भीड़ भरे सोहसराय चौक के पास मंगलवार को अज्ञात बदमाश ने ईंट मारकर ट्रैफिक दारोगा मनोज कुमार का सिर फोड़ दिया। हमला अचानक पीछे से हुआ था। जब तक जख्मी दारोगा व वहां तैनात अन्य पुलिसकर्मी कुछ समझ पाते, अज्ञात हमलावर फरार हो गया था। जख्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। ट्रैफिक व सोहसराय थाना की पुलिस हमलावर की पहचान करने में जुटी है। इसके लिए सीसीटीवी कैमरों का सह...