Biharsharif News: भवन निर्माण के दौरान करंट से राजमिस्त्री की मौत
बिहारशरीफ, जुलाई 22 -- Biharsharif News: लहेरी थाना क्षेत्र के मंगलास्थान मोहल्ले की घटना फोटो : करंट मौत-बिहारशरीफ सदर अस्पताल में बुधवार को रोते-बिलखते मृतक के परिजन। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। लहेरी थाना क्षेत्र के मंगलास्थान मोहल्ले में बुधवार को भवन निर्माण के दौरान करंट से राजमिस्त्री की मौत हो गयी। मृतक चंडी थाना क्षेत्र के भेड़िया गांव निवासी कृष्ण पासवान के 45 वर्षीय पुत्र बलविंदर पासवान थे। हादसे में दो अन्य राजमिस्त्री बाल-बाल बच गये। उनके परिजनों ने बताया कि वे एक मकान में काम कर रहे थे। एक दीवार में छेद करने के लिए उन्होंने छेनी व हथौड़ी का इस्तेमाल किया। हथौड़ी चलाते ही वे करंट की चपेट में आकर झुलस गया। हादसे के बाद मकान मालिक ने उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.