Biharsharif News: भतीजे ने चाचा को मारी गोली, पटना रेफर
बिहारशरीफ, अगस्त 19 -- Biharsharif News: हिलसा थाना क्षेत्र के ग्वाल बिगहा गांव में हुई घटना पूर्व के विवाद में घटना को अंजाम देने का लगाया आरोप फोटो : हिलसा01-हिलसा अनुमंडलीय अस्पताल में मंगलवार की रात जख्मी को ले जाते परिजन। हिलसा, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के ग्वाल बिगहा गांव में मंगलवार की रात पूर्व के विवाद में भतीजे ने चाचा को गोली मारकर जख्मी कर दिया। गोली, अमित कुमार के दाहिने पैर में लगी है। उन्हें इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है। पुलिस ने भतीजे राजेश कुमार समेत तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। ग्रामीणों की मानें तो चाचा-भतीजा के बीच गली को लेकर पहले से विवाद चल रहा है। मंगलवार की रात इसी बात पर दोनों के बीच कहासुनी हुई। इसी दौरान राजेश ने गोली चला दी। गोली ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.