बिहारशरीफ, अगस्त 30 -- Biharsharif News: हरनौत के श्री शनिदेव मंदिर में किया गया आयोजन बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। हरनौत के श्री शनिदेव मंदिर के पास सामुदायिक भवन में शनिवार की शाम भंडारा का आयोजन किया गया। भंडारा में हजारों श्रद्धालुओं ने खिचड़ी का महाप्रसाद ग्रहण किया। मुढ़ारी पैक्स अध्यक्ष श्रीराम प्रसाद सिंह ने श्रद्धालुओं के बीच पौधा भी वितरण किया। उन्होंने आम, अमरूद, कटहल, शीशम सहित विभिन्न फलदार एवं छायादार प्रजातियों के करीब एक हजार पौधों का वितरण किया। उन्होंने लोगों से पौधों को लगाकर उनका देखभाल करने की अपील की। मौके पर धर्मेंद्र कुमार उर्फ जय हिंद हृदयेश, संतोष पांडेय, शत्रुघ्न कुमार, शिवकुमार, महेंद्र बाबा, रोहित यादव, सन्नी गोप, कुंदन कुमार, रोहित गोप, शाका गोप आदि मौजूद थे। (बिहारशरीफ से अमित कुमार)

हिंदी हिन्दुस्तान ...