Biharsharif News: ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
बिहारशरीफ, अगस्त 20 -- Biharsharif News: बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बिहार थाना क्षेत्र के रेलवे क्रॉसिंग के पास गुरुवार को 31 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। थानाध्यक्ष सम्राट दीपक ने बताया कि मानपुर थाना क्षेत्र के धासपुर गांव निवासी पिंटू कुमार और सचिन कुमार को पकड़ा गया है। उनसे पूछताछ कर यह पता लगाया जा रहा है कि नशे का सामान कहां से लाया गया था। प्राथमिकी दर्ज कर दोनों को कोर्ट में प्रस्तुत कर दिया गया है। (बिहारशरीफ से अमित कुमार)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.