बिहारशरीफ, जुलाई 14 -- Biharsharif News: पावापुरी, निज संवाददाता। बेहतर पुलिसिंग, कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट कार्यशैली के लिए पावापुरी थानाध्यक्ष गौरव सिंह रघुवंशी को पुलिस अधीक्षक भारत सोनी ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है। इस उपलब्धि पर नगर पंचायत पावापुरी के वार्ड छह की पार्षद सुषमा देवी ने उन्हें हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उनकी ईमानदारी, समर्पण और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उनके नेतृत्व में थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और आम जनता की सेवा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य हुए हैं। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य एवं निरंतर जनसेवा की कामना की। (पावापुरी से अनिल उपाध्याय) यह भी पढ़ें- Biharsharif News: मलमास मेला में बेहतर काम के लिए नगरनौसा थानाध्यक्ष सम्मानित

हिंदी हिन्दु...