बिहारशरीफ, अक्टूबर 27 -- शेखपुरा सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत Biharsharif News: बेलगाम सवारी वाहन ने बाइक सवार को कुचला, हुई मौत शव ले जाने के लिए एंबुलेंस न मिलने पर अस्पताल में परिजनों का हंगामा हंसापुर-करंडे मार्ग पर धमसेना मोड़ के पास हुआ हादसा, परिवार में कोहराम मृतक के पास से बरामद हुआ 75,500 रुपया, फुआ के घर जा रहा था फोटो चेवाड़ा हादसा : चेवाड़ा अस्पताल में मंगलवार को रोते-बिलखते मृतक सूरज के परिजन। शेखपुरा/चेवाड़ा, हिन्दुस्तान टीम। जिले के करंडे थाना क्षेत्र अंतर्गत हंसापुर-करंडे मार्ग पर धमसेना मोड़ के समीप मंगलवार को एक तेज रफ्तार सवारी वाहन ने बाइक सवार युवक को कुचल डाला। इस हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। हद तो यह रही कि हादसे के बाद लहूलुहान युवक बीच सड़क पर तड़पता रहा। लेकिन, इंसानियत को शर्मसार करते हुए चालक अपना वाहन...