Biharsharif News: बेन में पीएम सूर्य घर बिजली योजना का प्रचार-प्रसार
बिहारशरीफ, सितम्बर 29 -- Biharsharif News: फोटो : बेन सोलर : बेन में मंगलवार को सोलर ऊर्जा का प्रचार-प्रसार करते अधिकारी। बेन। प्रखंड सह अंचल कार्यालय के बरामदे में बिजली विभाग की ओर से पीएम सूर्य घर बिजली योजना का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। विभाग की इलेक्ट्रीशियन मोना कुमारी और ऑपरेटर संजय कुमार लोगों को सौर ऊर्जा के लाभ और सरकारी अनुदान की जानकारी दे रहे हैं। कार्यालय आने-जाने वाले लोग रुककर जानकारी ले रहे हैं। जनप्रतिनिधि निरंजन कुमार, अभिषेक कुमार, आंट पंचायत के मुखिया जितेंद्र कुमार चंद्रवंशी, मोहम्मदपुर पंचायत समिति सदस्य नवीन कुमार और अरावां मुखिया प्रतिनिधि शैलेश कुमार ने योजना की सराहना करते हुए लोगों से इसका लाभ उठाने की अपील की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.