Biharsharif News: बेन पुलिस ने दुकान में चोरी की घटना का किया उद्भेदन
बिहारशरीफ, सितम्बर 10 -- Biharsharif News: बेन, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के खैरा मोड़ के पास बुधवार की रात एक दुकान में चोरी हुई थी। पुलिस ने 12 घंटे के भीतर घटना के उद्भेदन का दावा किया है। उनके पास से चोरी किया गया फ्रिज, रसोई गैस सिलेंडर, चूल्हा व अन्य सामान बरामद किये गये हैं। थानाध्यक्ष रविराज सिंह ने बताया कि अंकित कुमार की दुकान में चोरी हुई थी। सूचना मिलते ही पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है। जांच के बाद दया बिगहा गांव के रॉकी कुमार, सूरजमणि कुमार व विरमणी कुमार को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के बाद सभी आरोपितों को न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया गया है। यह भी जांच की जा रही है कि आरोपित, चोरी की अन्य घटनाओं में भी शामिल थे या नहीं। (बेन से सुधीर प्रसाद)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.