Biharsharif News: बेन के स्कूलों में एमडीएम पर संकट
बिहारशरीफ, अक्टूबर 5 -- Biharsharif News: बेन, निज संवाददाता। प्रखंड के सरकारी स्कूलों में एमडीएम पर संकट आ गया है। सोमवार को स्थानीय बीआरसी के पास कई स्कूलों के एचएम व शिक्षकों ने बैठक कर परेशानी पर चर्चा की। शिक्षकों का कहना है कि पांच माह से वेंडरों के खाते में योजना की राशि नहीं भेजी गयी है। रसोइयों का मानदेय भी लंबित है। दुकानदारों ने उधार में अनाज व अन्य सामान देना बंद कर दिया तो स्कूलों में इसका संचालन करना मुश्किल हो जाएगा। एमडीएम प्रभारी उमाशंकर सिंह ने बताया कि अभी राशि उपलब्ध नहीं होने के कारण परेशानी हो रही है। हालांकि, अभी सभी स्कूलों में योजना संचालित हो रही है। किसी ने अभी तक लिखित शिकायत नहीं की है। (बेन से सुधीर प्रसाद)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.