Biharsharif News: बुजुर्ग के थैले से चोरी का प्रयास करते नाबालिग पकड़ाया, पुलिस को सौंपा
बिहारशरीफ, नवम्बर 9 -- Biharsharif News: चेवाड़ा, हिन्दुस्तान संवाददाता। नगर पंचायत सदर बाजार स्थित मध्य विद्यालय के समीप शनिवार को एक बुजुर्ग के थैले से पैसे चुराने का प्रयास करते एक नाबालिग को रंगेहाथ पकड़ा गया। स्थानीय लोगों ने चोरी की कोशिश करते देख उसे दबोच लिया और जमकर पिटाई करने के बाद गश्ती कर रही पुलिस के हवाले कर दिया। एसआई सुरेंद्र कुमार बैठा ने बताया कि किशोर को कब्जे में ले लिया गया है और उसके परिजनों को थाने बुलाया गया है। उसके बाद आगे की कार्रवाई होगी। (चेवाड़ा से संजीव कुमार)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.