बिहारशरीफ, नवम्बर 19 -- नामांकन की स्थिति Biharsharif News: बीमिम्स में एमबीबीएस की 120 में से 119 सीटों पर दाखिला पूरा स्टेट कोटा की सभी 102 सीटें फुल, ऑल इंडिया कोटे की एक खाली ऑल इंडिया कोटे की 18 में से 17 सीटों पर हुआ नामांकन बीमिम्स में बिहार के विभिन्न जिलों के विद्यार्थियों ने लिया दाखिला एमबीबीएस के नए सत्र की तैयारी तेज, 119 विद्यार्थियों का नामांकन फोटो : पावापुरी मेडिकल कॉलेज। पावापुरी, निज संवाददाता। भगवान महावीर आयुर्विज्ञान संस्थान (बीमिम्स) पावापुरी में एमबीबीएस की 120 सीटों में से 119 पर नामांकन पूरा हो चुका है। बिहार स्टेट कोटा की सभी 102 सीटें भर गई हैं। जबकि, ऑल इंडिया कोटा की 18 सीटों में से 17 पर विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। इस तरह कॉलेज में केवल एक सीट रिक्त रह गई है। ऑल इंडिया कोटा के इंचार्ज डॉ. समीर कुमार ने ...