Biharsharif News: बीपीएससी शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष बने रविकांत
बिहारशरीफ, अगस्त 29 -- Biharsharif News: बिन्द, निज संवाददाता। एक निजी भवन में शनिवार को बीपीएससी शिक्षक संघ की बैठक हुई। बैठक में कार्यसमिति का गठन किया गया। सर्वसम्मति से रविकांत कुमार को प्रखंड अध्यक्ष चुना गया। जिलाध्यक्ष सूरज विद्यार्थी ने बताया कि प्रखंड अध्यक्ष अपने पद का निस्वार्थ व निष्पक्ष होकर निर्वहन करें। संगठन को मजबूती प्रदान करने के साथ शिक्षकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का काम करें। मौके पर रहुई प्रखंड अध्यक्ष तसीम रजा, सरमेरा प्रखंड अध्यक्ष विश्वजीत कुमार आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- बीपीएससी अध्यापक संघ ने चार प्रखंडों में गठित की कार्यसमिति
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.