बिहारशरीफ, अगस्त 13 -- Biharsharif News: अस्थावां, निज संवाददाता। बीडीओ गीता कुमारी ने गुरुवार को अमावां पंचायत के दो पीड़ित परिवारों को 20-20 हजार रुपये का चेक दिया। उन्होंने बताया कि बेनार गांव के नीरज कुमार के पुत्र की मौत पानी में डूबने से हो गयी थी। वहीं, मानपुर गांव निवासी पिंकी देवी के पति का निधन सड़क हादसे में हो गया था। पारिवारिक लाभ योजना के तहत दोनों परिवारों की आर्थिक सहायता की गयी है। (अस्थावां से पप्पू कुमार)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...