बिहारशरीफ, जुलाई 28 -- Biharsharif News: बीडीओ ने काली पट्टी लगा निपटाया कार्य फोटो: अस्थावां बीडीओ : अस्थावां प्रखंड कार्यालय में मंगलवार को काली पट्टी लगाकर सरकारी कार्य करतीं बीडीओ गीता कुमारी। अस्थावां, निज संवाददाता। छपरा में ड्यूटी के दौरान बीडीओ के घायल होने की घटना के विरोध में मंगलवार को अस्थावां प्रखंड कार्यालय में बीडीओ गीता कुमारी ने काली पट्टी लगाकर सरकारी कार्य निपटाई। उन्होंने घटना पर चिंता व्यक्त की। अधिकारियों की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किए जाने की आवश्यकता बताई। बीडीओ ने कहा कि सरकारी अधिकारी हर परिस्थिति में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के लिए प्रतिबद्ध रहते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में प्रशासनिक अधिकारियों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाएगी, ताकि वे निर्भय होकर अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकें। यह...