बिहारशरीफ, अक्टूबर 22 -- Biharsharif News: बीडीओ ने कहा-निष्पक्ष चुनाव की तैयारी पूरी स्नातक के 586 और शिक्षक निर्वाचन के 39 मतदाता डालेंगे वोट करायपरसुराय, निज संवाददाता। बिहार विधान परिषद के पटना स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए शुक्रवार को मतदान होगा। करायपरसुराय प्रखंड में कुल 625 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें स्नातक निर्वाचन के 586 और शिक्षक निर्वाचन के 39 मतदाता शामिल हैं। प्रखंड कार्यालय स्थित मतदान केंद्र पर सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक वोट डाले जाएंगे। प्रशासन ने शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं। बीडीओ नंदकिशोर ने बताया कि स्नातक निर्वाचन के 586 मतदाताओं में 476 पुरुष और 110 महिलाएं हैं। यह भी पढ़ें- बिहार MLC चुनाव: हर सीट पर कांटे की टक्कर, निर्दलीय दे रहे कड़ी चुनौती; 8 सीटो...