Biharsharif News: बीईओ ने अपार आईडी को लेकर स्कूल संचालकों के साथ की बैठक
बिहारशरीफ, जुलाई 6 -- Biharsharif News: चंडी, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित कार्यशाला भवन में सोमवार को प्रखंड के सभी सरकारी व निजी स्कूल संचालकों के साथ अलग अलग समय पर समीक्षा बैठक की। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सुमित कुमार ने अपार आईडी निर्माण, विद्यालयों में शैक्षणिक व्यवस्था, शिक्षकों की जवाबदेही तथा अवकाश से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की। बीईओ सुमित कुमार ने कहा कि प्रखंड के 152 प्राथमिक एवं मध्य विद्यालय, हाई स्कूल व निजी स्कूल में कुल 22 हजार 762 छात्र नामांकित हैं। इनमें से 17 हजार 19 छात्रों का अपार आईडी कार्ड बन चुका है। जबकि पांच हजार 743 छात्रों का कार्ड अभी बनना शेष है। उन्होंने सभी संचालकों को लंबित अपार आईडी निर्माण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा करने का आदेश दिया। (चंडी से सरफराज हुसैन)
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.