Biharsharif News: बीईओ को दिया गया अतिरिक्त प्रभार
बिहारशरीफ, अगस्त 23 -- Biharsharif News: बिहारशरीफ, निज संवाददाता। जिला शिक्षा पदाधिकारी हेमचंद्र ने प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के तौर पर अतिरिक्त प्रभार दिया है। कतरीसराय के प्रखंड विकास पदाधिकारी रजनीश कुमार को वहां का प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार मिला है। जबकि बिंद के प्रखंड कल्याण पदाधिकारी संजीव कुमार को बिंद का, सरमेरा के प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी पंकज कुमार को सरमेरा का और बेन के प्रखंड श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी सुनील कुमार को बेन का प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार मिला है। डीईओ ने संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द अपना कार्य भार संभालने की अपील की है। यह भी पढ़ें- प्रखंड पदाधिकारियों को दिया गया प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.