बिहारशरीफ, जुलाई 28 -- Biharsharif News: बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। हिलसा व बिहारशरीफ व्यवहार न्यायालयों में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। डीएम उदिता सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से कई मामलों का आपसी सुलह व समझौते के आधार पर तत्काल सरल तरीके से व निःशुल्क निष्पादन किया जाएगा। लोक अदालत में मामलों के निपटारे से समय व धन दोनों की बचत होती है। पक्षकारों के बीच सौहार्दपूर्ण समाधान सुनिश्चित होता है। जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने जिले के सभी नागरिकों से अपील की है कि जिनके मामले लोक अदालत में निपटाए जाने योग्य हैं, वे अपने मामलों का सुलह के आधार पर निपटारा कराएं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...