Biharsharif News: बिन्द में 5 दिन बाद भी नहीं हुआ चोरी का खुलासा
बिहारशरीफ, अक्टूबर 29 -- Biharsharif News: धर्मपुर गांव के बंद पड़े घर से लाखों की संपत्ति हुई थी चोरी बिन्द, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव में बंद पड़े घर से लाखों की संपत्ति चोरी हुई थी। घटना के पांच दिन बाद भी चोरी के मामले का खुलासा नहीं हुआ है। इससे ग्रामीणों में नाराजगी दिख रही है। पीड़ित संजय कुमार ने बताया कि दशहरा मनाने के लिए घर में ताला लगाकर परिवार के साथ पटना गये थे। इसी दौरान चोरी की घटना हुई। स्थानीय पुलिस के साथ एफएसएल की टीम ने भी घटनास्थल की जांच की है। अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। तीन महीना पहले उनके छोटे भाई के घर से भी लाखों की संपत्ति चोरी हुई थी। उस मामले में भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। थानाध्यक्ष मुरली मनोहर आजाद ने बताया कि मामले की छानबीन जारी है। जल्द ही इस मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.