बिहारशरीफ, अगस्त 19 -- Biharsharif News: बिन्द, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के सदरपुर गांव में बुधवार को हत्या के मामले में महीनों से फरार चल रहे आरोपित गौरव कुमार के घर इश्तेहार चिपकाकर आत्मसमर्पण करने का नोटिस दिया गया। थानाध्यक्ष मुरली मनोहर आजाद ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर इश्तेहार चिपकाया गया है। वह तीन महीने से फरार है। 30 दिनों के अंदर उसने सरेंडर नहीं किया तो कोर्ट के आदेश पर कुर्की-जब्ती भी हो सकती है। (बिन्द से चंद्रभूषण पांडेय)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...