Biharsharif News: बिन्द में भूमि विवाद के 6 मामलों का निपटारा
बिहारशरीफ, जुलाई 11 -- Biharsharif News: बिन्द, निज संवाददाता। स्थानीय अंचल कार्यालय में शनिवार को भूमि विवाद के मामलों का निपटारा करने के लिए जनता दरबार लगाया गया। इसमें छह मामलों का निपटारा किया गया। सीओ रामायण कुमार ने बताया कि भूमि-विवाद से संबंधित आठ मामलों के आवेदन मिले थे। दोनों पक्षों की उपस्थिति में छह मामले निपटा दिये गये। दो मामलों में दोनों पक्षों की उपस्थिति नहीं थी। दोनों पक्षों को नोटिस भेजकर अगले जनता दरनबार में उपस्थित होने को कहा गया है। (बिन्द से चंद्रभूषण पांडेय) यह भी पढ़ें- Biharsharif News: हरनौत में जनता दरबार, 12 मामलों की सुनवाई यह भी पढ़ें- Buxar News: जमीन विवाद शिविर में आठ मामलों की सुनवाई, चार का निष्पादन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.