बिहारशरीफ, जुलाई 25 -- Biharsharif News: फोटो : बिन्द अंचल-बिन्द अंचल कार्यालय में शनिवार को जनता दरबार में मामले की सुनवाई करते सीओ रामायण कुमार व अन्य। बिन्द, निज संवाददाता। स्थानीय अंचल कार्यालय में शनिवार को जनता दरबार लगाया गया। भूमि विवाद के पांच मामलों का ऑन दी स्पॉट निपटारा कर दिया गया। सीओ रामायण कुमार ने संबंधित राजस्व कर्मचारी ने दोनों पक्षों की बातें सुनने के बाद उपलब्ध दस्तावेजों के आधार पर मामलों का निपटारा किया। सीओ ने बताया कि कुल सात मामले सुनवाई के लिए आये थे। दो मामलों में दोनों के लोग उपस्थित नहीं थे। उन्हें नोटिस भेजकर अगले जनता दरबार में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: हरनौत सीओ ने चार मामलों का किया निपटारा (बिन्द से चंद्रभूषण पांडेय)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...