Biharsharif News: बिन्द में बिजली चोरी में 3.93 लाख का जुर्माना
बिहारशरीफ, जुलाई 7 -- Biharsharif News: बिन्द, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के छत्तर बिगहा गांव में मंगलवार को बिजली विभाग की टीम ने छापेमारी कर अनिल कुमार को बिजली चोरी कर मिल चलाते पकड़ा। एई ज्योति प्रकाश पटेल ने बताया कि बकाया रहने के कारण इनका कनेक्शन काट दिया गया था। इसके बाद भी चोरी से बिजली का उपयोग कर रहे थे। इन पर 3.93 लाख रुपये का जुर्माना किया गया है। साथ ही प्राथमिकी भी करायी गयी है। छापेमारी में जेई श्वेता सिन्हा, मुकेश कुमार अकेला, अरविंद प्रसाद, प्रवीण कुमार आदि शामिल थे। (बिन्द से चंद्रभूषण पांडेय)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.