बिहारशरीफ, अक्टूबर 17 -- Biharsharif News: बिन्द, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के बेनार-सकसोहरा मार्ग पर बिन्द फोरलेन के पास शुक्रवार की रात मोटर रिपेयरिंग दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने 50 हजार रुपये से अधिक की संपत्ति चुरा ली। पीड़ित सदरपुर गांव निवासी कुणाल कुमार ने बताया कि शाम को आठ बजे दुकान बंद कर घर चले गये थे। सुबह दुकान पहुंचे तो ताला टूटा हुआ था। दुकान से वाशिंग मशीन, चारपहिया वाहन का गियर बॉक्स, पाईप व अन्य सामान गायब थे। घटना की सूचना थाना को दी गयी है। थानाध्यक्ष मुरली मनोहर आजाद ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...