बिहारशरीफ, सितम्बर 8 -- Biharsharif News: बिन्द, निज संवाददाता। प्रखंड के सुगम नारी महिला स्वावलंबी समिति के कार्यालय में मंगलवार को स्वास्थ्य जांच शिविर लगाकर जीविका दीदियों के स्वास्थ्य व एनीमिया की जांच की गयी। आरबीएसके के डॉ. राजेश लाल ने 136 महिलाओं की एनीमिया, हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर समेत उनकी वजन व ऑक्सीजन लेवल की जांच की। साथ ही रोग से बचाव के लिए परामर्श भी दिया। चिकित्सा प्रभारी डॉ. उमाकांत प्रसाद ने बताया कि चिकित्सा आपके द्वार कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को बीमारियों की समय रहते पहचान कर उपचार की दिशा में कदम उठाना है। मौके पर हेल्थ मैनेजर विकास आनंद, फार्मासिस्ट संजय कुमार, बीपीएम नीरज कुमार, संकुल संघ की अध्यक्ष विमला कुमारी, सीएलएफ कॉर्डिनेटर रविशंकर प्रसाद, एएनएम कुसुम कुमारी, तन्नू कुमारी , रीना कुमारी, ...