Biharsharif News: बिन्द में किसानों ने प्रखंड कार्यालय के सामने दिया धरना
बिहारशरीफ, नवम्बर 5 -- Biharsharif News: फोटो : बिन्द धरना-बिन्द प्रखंड कार्यालय के पास गुरुवार को धरना देते किसान। बिन्द, निज संवाददाता। भारतीय किसान संघ के सदस्यों ने अपनी मांगों को लेकर गुरुवार को प्रखंड कार्यालय के पास धरना दिया। किसानों ने दाखिल-खारिज और परिमार्जन में हो रही देरी, मालिक गैरमजरुआ व बकास्त जमीनों के विवाद रासायनिक खादों की कालाबाजारी का विरोध किया। शैलेन्द्र कुमार ने कहा कि अंचल कार्यालयों की लापरवाही के कारण किसानों को चक्कर लगाना पड़ रहा है। धरना-प्रदर्शन के बाद बीडीओ जफरुद्दीन व सीओ रामायण कुमार को ज्ञापन दिया गया। मौके पर ब्रजेश कुमार, अजय पटेल, शिवनारायण, गनौरी यादव, लक्ष्मण पंडित आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.