Biharsharif News: बिन्द में किसानों को वैज्ञानिक खेती के गुर सिखाए
बिहारशरीफ, अक्टूबर 27 -- Biharsharif News: बिन्द, निज संवाददाता। प्रखंड के ई-किसान भवन सभागार में रबी प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें महिला किसानों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कृषि वैज्ञानिक डॉ. उदय प्रकाश नारायण ने गेहूं, मक्का, दलहन और तेलहन की बेहतर पैदावार के लिए बीज उपचार, संतुलित उर्वरक के प्रयोग और कीट प्रबंधन की जानकारी दी। किसानों को उन्नत बीज, आधुनिक तकनीक अपनाने और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया। मौके पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी श्वेता कुमारी, धनंजय कुमार, संजय पासवान, मोरारी मोहन, अमित रंजन पटेल, विश्वजीत कुमार और सुनील पटेल सहित अन्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.