Biharsharif News: बिन्द थाना का सर्किल इंस्पेक्टर ने किया निरीक्षण
बिहारशरीफ, अगस्त 23 -- Biharsharif News: बिन्द, निज संवाददाता। जिले में नये पुलिस कप्तान के पदभार ग्रहण करते ही पुलिस काफी सक्रिय हो गई है। रविवार को पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अस्थावां सर्किल इंस्पेक्टर प्रदीप किशोर सिन्हा ने बिन्द थाना पहुंचकर जायजा लिया। थानाध्यक्ष मुरली मनोहर आजाद से क्षेत्र की विधि-व्यवस्था की जानकारी ली। लंबित मामलों को शीघ्र अद्यतन करते हुए आवश्यक कार्रवाई करने, शराब के खिलाफ लगातार अभियान चलाने को कहा। पुलिस पदाधिकारियों को हर समय चौकस व तत्पर रहने व गश्ती में तेजी लाने को कहा। (बिन्द से चंद्रभूषण पांडेय)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.