Biharsharif News: बिन्द चौक पर बाइक पलटी, चालक गंभीर
बिहारशरीफ, अक्टूबर 12 -- Biharsharif News: बिन्द, निज संवाददाता। एसएच-78 पर बिन्द फोरलेन चौक के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में जैतीपुर गांव निवासी कृष्णनंदन प्रसाद के 41 वर्षीय पुत्र प्रमोद प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बिहारशरीफ मॉडल अस्पताल रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष मुरली मनोहर आजाद ने बताया कि बाइक थाने में सुरक्षित रखी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.