Biharsharif News: बिना लाइसेंस चल रहा था प्रसव केंद्र, महिला की मौत के बाद डीएम ने सील करने का दिया आदेश
बिहारशरीफ, अगस्त 7 -- Biharsharif News: इस्लामपुर, निज संवाददाता। स्थानीय बाजार स्थित निजी क्लीनिक पूजा सेवा सदन एवं प्रसव केंद्र में भर्ती महिला मरीज की मौत के बाद डीएम उदिता सिंह ने तत्काल प्रभाव से सील करने का आदेश शुक्रवार को दिया है। प्रशासन ने अस्पताल में किसी भी प्रकार की गतिविधि पर रोक लगाने के साथ सीलिंग की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराने का निर्देश दिया है। डीएम के आदेश पर मामले की जांच के लिए समिति बनायी गई थी। समिति ने 5 अगस्त को एसडीओ, डीएसपी और सिविल सर्जन की संयुक्त टीम के साथ निजी पूजा सेवा सदन का निरीक्षण किया। हालांकि, निरीक्षण के समय अस्पताल बंद मिला। वहां अस्पताल का कोई अधिकृत प्रतिनिधि भी मौजूद नहीं था। जांच के दौरान सिविल सर्जन ने टीम को बताया कि संबंधित अस्पताल अथवा प्रसव केंद्र के संचालन के लिए उनके कार्यालय स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.