बिहारशरीफ, अक्टूबर 12 -- जिलास्तरीय बैठक में योजनाओं की समीक्षा Biharsharif News: कलेक्ट्रेट में एडीएम ने अधिकारियों संग की जिलास्तरीय समन्वय समिति की बैठक बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। कलेक्ट्रेट में सोमवार को जिलास्तरीय समन्वय समिति की बैठक हुई। एडीएम राजीव रंजन कुमार सिन्हा ने अधिकारियों को स्पष्ट रुप से कहा कि बिना अनुमति के अवकाश पर जाने या मुख्यालय छोड़ने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। योजनाओं और लंबित मामलों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर निष्पादन करने को कहा। किसी भी मामले को अनावश्यक रूप से लंबित रखने पर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड, सीपीग्राम, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग से संबंधित मामले, जमाबंदी, भूमि मापी, दाखिल-खारिज, राशन कार्ड, अभियान बसेरा, प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना व आंगनबाड़ी केंद्रों के भवन निर्माण से...