Biharsharif News: बिजली तार काटते दो चोर गिरफ्तार
बिहारशरीफ, अक्टूबर 7 -- Biharsharif News: नालंदा, निज संवाददाता। बेगमपुर के नत्था चक टोला में मंगलवार रात पोल्ट्री फार्म का बिजली तार काटकर चोरी कर रहे राजू यादव और विपिन बिहारी को ग्रामीणों ने खदेड़कर पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को चोरी के तार के साथ गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि जतन कुमार की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया गया। पुलिस आपराधिक इतिहास खंगाल रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.