बिहारशरीफ, अगस्त 5 -- Biharsharif News: बिजली कट से चेवाड़ा के लोग परेशान चेवाड़ा, निज संवाददाता। इन दिनों बिजली कट से चेवाड़ा के लोग खासे परेशान हैं। कब बिजली आएगी और कब गुल हो जाएगी, इसकी कोई गारंटी नहीं है। अनियमित बिजली आपूर्ति के कारण लोगों को खासी परेशानी उठानी पड़ रही है। लोगों में नराजगी हैं । स्थानीय बाजार के चन्दन कुमार , राजन कुमार , प्रभात कुमार , उपेन्द्र कुमार , धर्मेंद्र कुमार व अन्य बताया कि 24 घंटे में महज 08 घन्टे मुश्किल से बिजली मिल पा रही है। उमस वाली गर्मी में हाल बेहाल है। पेयजल संकट से लोग जूझ रहे हैं। इधर, थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार ने बताया कि बार-बार बिजली कट होने से कम्प्यूटर पर ऑनलाइन काम करने में परेशानी आ रही है। नगर अध्यक्ष लट्टु यादव ने बिजली की लचर व्यवस्था के प्रति नाराजगी जताई है। इधर, विभाग के जेई राज कु...