बिहारशरीफ, अक्टूबर 8 -- बायोडिग्रेडेबल नैपकिन पर सुप्रीम कोर्ट का आदेश Biharsharif News: बालिकाओं को अब मिलेंगे बायोडिग्रेडेबल सैनिटरी नैपकिन सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद बिहार शिक्षा परियोजना परिषद ने आदेश पालन का सुनाया फरमान बिहारशरीफ, कार्यालय संवाददाता। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अब कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं को केवल बायोडिग्रेडेबल, बायोकम्पैटिबल और कम्पोस्टेबल सैनिटरी नैपकिन (जैविक रूप से नष्ट होने वाला सैनिटरी नैपकिन) ही उपलब्ध कराए जाएंगे। सुप्रीम कोर्ट ने डॉ. जया ठाकुर बनाम भारत सरकार व अन्य में 1 सितंबर 2026 को पारित आदेश में ऐसा कहा है। इसी के आदेश पर विभाग ने यह आदेश दिया है। जबकि, सुप्रीम कोर्ट ने 30 जनवरी 2026 के अपने फैसले में ऑक्सो-बायोडिग्रेडेबल नैपकिन मुफ्त देने का आदेश दिया था। लेकिन, इंडियन कम्पोस्टेब...